1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद में प्रवेश पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद में प्रवेश पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2015 02:07 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 02:07 pm IST

इलाहाबाद: स्थानीय प्रशासन ने भाजपा के विवादास्पद सांसद योगी आदित्यनाथ के इस जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदित्यनाथ को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा आज आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में आमंत्रित

इलाहाबाद में घुसने से...- India TV Hindi
इलाहाबाद में घुसने से पहले रोके गए योगी आदित्यनाथ

इलाहाबाद: स्थानीय प्रशासन ने भाजपा के विवादास्पद सांसद योगी आदित्यनाथ के इस जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदित्यनाथ को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा आज आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के एस इमानुएल ने कहा कि आदित्यनाथ को सलाह दी गई है कि वह जिले में प्रवेश न करें और यदि वह इसका पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ ने आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली है और विश्वविद्यालय से कहा गया है कि वह इसे न होने दे। गोरखपुर के सांसद को छात्र संघ द्वारा आमंत्रित किए जाने को लेकर विवाद पैदा होने के बाद प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया। डीएम और एसएसपी ने कल देर रात संवाददाता सम्मेलन में कहा, छात्र संघ ने अपना कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन से जरूरी अनुमति नहीं ली थी।

उन्होंने कहा, हालांकि हमने गतिविधियों पर गौर किया है और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्र संघ के नेताओं को निर्देश दिया है कि वे कोई भी अनाधिकृत आयोजन न करें। उन्होंने कहा, इसके अलावा माननीय सांसद :योगी आदित्यनाथ: को भी जिला प्रशासन के फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत