Published : Aug 11, 2026 08:37 am IST, Updated : Aug 11, 2026 08:37 am IST
1/8Image Source : AP
सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है, जिसमें अबतक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सैकड़ों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनके परिजन और बचावकर्मी मलबे में उन्हें ढूंढते रहे।
2/8Image Source : ap
देश के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में, बचाव दलों और आम लोगों ने नष्ट हुई इमारतों के मलबे को हटाया; मलबे में शवों की तलाश की जा रही है। चारों तरफ तबाही का आलम है।
3/8Image Source : ap
लोगों ने रोते हुए बताया, "हमारी इमारत तो लगभग खंडहर बन गई है, और हमारे बगल वाली इमारत? वह तो पूरी तरह ढह गई है।" यह दुखद नज़ारा पड़ोसी देश वेनेज़ुएला में चल रही तलाशी की याद दिलाता है, जहां दो ज़बरदस्त भूकंपों से भारी तबाही मची थी।
4/8Image Source : ap
U.S. जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप ने कैली के अलावा पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों-जैसे परेरा, क्विबडो और मनिज़ालेस, को बुरी तरह प्रभावित किया और इसके झटके पड़ोसी देशों इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किए गए।
5/8Image Source : ap
कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कहा कि कम से कम 87 लोग घायल हुए और लगभग 1,600 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जिनमें से कम से कम 61 पूरी तरह से ढह गईं। उन्होंने भूकंप के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड तेज़ी से उपलब्ध कराने के मकसद से आपातकाल की घोषणा की।
6/8Image Source : ap
कोलंबिया के राष्ट्रपति ने कहा, "हम लोगों को अकेला नहीं छोड़ेंगे। वे हमारे दिलों में हैं और हम पूरे संकल्प के साथ उनकी देखभाल करेंगे।"
7/8Image Source : ap
कोलंबिया की जियोलॉजिकल सर्विस ने कहा कि सोमवार को आया भूकंप "21वीं सदी" में देश का सबसे तेज़ भूकंप था और इसके बाद कई झटके (आफ्टरशॉक्स) भी महसूस किए गए।
8/8Image Source : ap
कोलंबिया का प्रशांत क्षेत्र, जो भूकंप के केंद्र के आस-पास है, "रिंग ऑफ़ फ़ायर" के किनारे स्थित है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली भूकंपीय दरारों की एक रेखा है, जहां दुनिया के ज़्यादातर भूकंप आते हैं।