1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जूतों में स्पाई कैमरा लगाकर लेता था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें!

जूतों में स्पाई कैमरा लगाकर लेता था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें!

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2015 08:36 am IST,  Updated : Sep 28, 2015 11:27 am IST

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के एक प्रमुख मॉल में अपने जूते में खुफिया कैमरा फिट कर कथित तौर पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें लेने वाले 34 वर्षीय कारपोरेट वकील को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा

स्पाई कैमरा लगाकर...- India TV Hindi
स्पाई कैमरा लगाकर लेता था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें!

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के एक प्रमुख मॉल में अपने जूते में खुफिया कैमरा फिट कर कथित तौर पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें लेने वाले 34 वर्षीय कारपोरेट वकील को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा में उपभोक्ता मंच के एक पूर्व अध्यक्ष के बेटे इस वकील को कल उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब मॉल में एक दुकान के प्रबंधक ने महिलाओं के निकट खड़े इस व्यक्ति के आसामान्य व्यवहार को देखा।

जब प्रबंधक उससे पूछताछ करने लगा तो उसने वहां से निकल भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षा गार्डों ने पाया कि उसके जूते में खुफिया कैमरा फिट है।

पुलिस आयुक्त (डीसीपी) प्रेम नाथ ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 12 अश्लील क्लिप बरामद की हैं लेकिन अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि उसने इन क्लिप को अपने निजी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखा था या इंटरनेट साइटों पर अपलोड कर दिया था।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे लोकप्रिय साइटों से यह आइडिया आया और बाद में उसने आनलाइन पोर्टल से स्पाई कैमरा खरीदा।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत