1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता, सुरंग में गले तक भरा पानी और गाद; रेस्क्यू जारी

चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता, सुरंग में गले तक भरा पानी और गाद; रेस्क्यू जारी

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 14, 2026 06:31 am IST,  Updated : Aug 14, 2026 06:41 am IST

चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की सहायक कंपनी एचसीसी के निर्माणाधीन DRT टनल के अंदर मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

chamoli tunnel collapse- India TV Hindi
चमोली में HCC की साइट पर निर्माणाधीन टनल धंसी। Image Source : PTI

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में HCC की साइट पर निर्माणाधीन DRT टनल धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। हालांकि 18 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है और बाकि लोगों की तलाश जारी है। दरअसल गुरुवार शाम करीब 7 बजे हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया और अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF, NDRF, ज़िला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंची व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अधिकारियों के मुताबिक टनल के अंदर 22 लोग फंसे थे जिनमें से 18 को निकाल लिया गया है।

रात में मलबा जमा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका गया था लेकिन बाकी लोगों की तलाश के लिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

आखिर हादसा हुआ कैसे?

हादसा गुरुवार शाम करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुआ जहां टनल के लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया। टनल के गेट से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर ये मलबा और पानी आने से काम कर रहे मजदूर फंस गए जिसके बाद से टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

प्रोजेक्ट की इस 3.5 किमी लंबी सुरंग में 1.8 किमी भीतर यह हादसा हुआ। सुरंग में ग्रेविटी पर पैकिंग का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि कि इस दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ भारी मलबा सुरंग में भरने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और सुंरग के अंदर से चीख-पुकार गूंजने लगी। इससे पहले कि कोई संभल पाता सब इधर-उधर छिटक गए। वह पानी और मलबे में बहते हुए टनल के बाहरी ओर आ रहे थे, लेकिन इसी दौरान मलबे में भी धंस रहे थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे CM धामी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू चलाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने के लिए भी कहा गया। सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीएम से भी बात की क्योंकि टनल के निर्माण में छत्तीसगढ़ और झारखंड के मजदूर भी लगे हुए थे। सीएम धामी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले, पिछले साल दिसंबर महीने में चमोली में सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराने से बड़ा हादसा हो गया था। इस दुर्घटना में 70 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: चमोली में हादसा, कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर; मची अफरा-तफरी

'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को मारी टक्कर, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; CCTV में कैद हुआ मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत