1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: चमोली में हादसा, कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर; मची अफरा-तफरी

VIDEO: चमोली में हादसा, कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर; मची अफरा-तफरी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 17, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 04:25 pm IST

उत्तराखंड के चमोली में एक ग्लेशियर टूटने का मामला सामने आया है। यहां कुबेर पर्वत पर बड़ा ग्लेशियर टूटा है। घटना की वीडियो भी सामने आया है।

कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर।- India TV Hindi
कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर। Image Source : REPORTER INPUT

चमोली: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है। यहां बदरीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से एक बड़ा ग्लेशियर टूटा है। कंचन गंगा नाले में ये ग्लेशियर टूटकर आया है। वहीं ग्लेशियर टूटने की वजह से आस पास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई है। स्थानीय लोग टूटा ग्लेशियर देखकर सहम गए। ग्लेशियर टूटने की वजह से कंचनगंगा नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया है। हालांकि अभी तक किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। 

नहीं हुआ कोई नुकसान

दरअसल, पूरा मामला उत्तराखंड के चमोली जिले का है। यहां बदरीनाथ के पास कुबेर भंडार ग्लेशियर से शुक्रवार सुबह हिमस्खलन हुआ, जो कंचनगंगा नदी के ऊपरी इलाके तक पहुंच गया। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि यह हिमस्खलन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से कई सौ मीटर ऊपर ही खत्म हो गया और इससे किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यह इस इलाके में होने वाली एक सामान्य प्राकृतिक घटना है।

जोर की आवाज से आया नीचे

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुबेर भंडार ग्लेशियर से एक हिस्सा जोर की आवाज के साथ नीचे आया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज और ग्लेशियर के बहने के दृश्य से वहां मौजूद श्रद्धालु भी रोमांचित हो उठे। माणा गांव के पूर्व प्रधान पिताम्बर सिंह मोल्फा ने कहा कि ऊपरी हिमालय क्षेत्र में बर्फीली चोटियों से हिमस्खलन एक सामान्य बात है। मोल्फा ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर के पिघल कर टूटने की घटनाएं होती रहती हैं और तीर्थयात्री भी इनके साक्षी बनते हैं।

वीडियो आया सामने

घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्लेशियर टूटते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने ही ग्लेशियर टूटने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (इनपुट- जितेंद्र)

यह भी पढ़ें-

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, महागठबंधन में क्या डील हुई?

हर महीने 8 लाख का सेवा-पानी... कैसे एक WhatsApp कॉल ने खोल दी DIG की पोल; घर में मिला था 5 करोड़ कैश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत