1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयरएशिया जल्द शुरू करेगी इंफाल-गुवाहाटी सेवा

एयरएशिया जल्द शुरू करेगी इंफाल-गुवाहाटी सेवा

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 03:30 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 05:29 pm IST

बेंगलुरू : किफायती विमानन कंपनी एयरएशिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 जून से गुवाहाटी और इंफाल मार्ग पर दैनिक सेवा शुरू करेगी। एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट्ट चांडिल्य ने यहां एक बयान

एयरएशिया जल्द शुरू...- India TV Hindi
एयरएशिया जल्द शुरू करेगी इंफाल-गुवाहाटी सेवा

बेंगलुरू : किफायती विमानन कंपनी एयरएशिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 25 जून से गुवाहाटी और इंफाल मार्ग पर दैनिक सेवा शुरू करेगी। एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट्ट चांडिल्य ने यहां एक बयान में कहा, "हम अपनी वेबसाइट पर इस मार्ग पर 25 जून से 31 मई, 2016 के बीच यात्रा करने के लिए 900 रुपये की एक ओर किराया योजना पेश कर रहे हैं।"

मणिपुर की राजधानी इंफाल और असम की राजधानी गुवाहाटी के बीच सड़क मार्ग की दूरी 480 किलोमीटर है। हवाई यात्रा इस मार्ग पर 55 मिनट में पूरी होगी।

गुवाहटी से उड़ान सुबह 10.45 बजे शुरू होगी, जो इंफाल में 11.40 बजे उतरेगी। इंफाल से यह उड़ान 12.05 बजे दोपहर शुरू होगी और 13.00 बजे दोपहर उतरेगी।

चांडिल्य ने इस अवसर पर कहा, "इंफाल काफी संभावनाओं वाला बाजार है। मुझे विश्वास है कि इस मार्ग से किफायती हवाई यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।"

विमानन कंपनी ने 12 जून, 2014 को पणजी के लिए पहली बार सेवा शुरू की थी। गत एक साल में कंपनी ने अपने गंतव्यों में चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरू, जयपुर, चण्डीगढ़ और पुणे को भी शामिल कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत