1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा

वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा बॉर्डर जाएगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 12:01 am IST,  Updated : Mar 01, 2019 12:01 am IST

वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था। 

Wing Commander Abhinandan- India TV Hindi
Wing Commander Abhinandan

नयी दिल्ली: वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनंदन का मिग 21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था। उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं। 

अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा। 

सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार शाम में वाघा सीमा पर विंग कमांडर अभिनंदन को लेने जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत