1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, उड़ाने रद्द

चेन्नई में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, उड़ाने रद्द

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2015 11:34 pm IST,  Updated : Dec 01, 2015 11:34 pm IST

चेन्नई: राजधानी चेन्नई समेत तामिलनाडु के कई हिस्सों आज भारी बारिश हुई जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाके जलमग्न हो गये। भारी बारिश के चलते चेन्नई में 3 घटों के लिए हवाई अड्डे

चेन्नई में भारी बारिश...- India TV Hindi
चेन्नई में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, उड़ाने रद्द

चेन्नई: राजधानी चेन्नई समेत तामिलनाडु के कई हिस्सों आज भारी बारिश हुई जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाके जलमग्न हो गये। भारी बारिश के चलते चेन्नई में 3 घटों के लिए हवाई अड्डे का संचालन रोक दिया गया।

रनवे पर बाढ़ आने की वजह से फ्लाइट का टेक ऑफ और लैंडिंग बंद कर दिया गया और कई उड़ाने रोक दी गई। ज्यादातर उड़ानें बेंगलुरू और हैदराबाद की तरफ डाइवर्ट कर दी गई।

दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में खासकर उत्तरी जिलों चेन्नई, तिरवल्लुर और कांचीपुरम में कल भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। पुडुचेरी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम खाड़ी के उपर अब कम दबाव का क्षेत्र है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत