1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घूमना-टहलना खूब पसंद करते हैं भारतीय, एडजस्ट करने को लेकर भी रहते हैं तैयार; ट्रैवल हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में खुलासा

घूमना-टहलना खूब पसंद करते हैं भारतीय, एडजस्ट करने को लेकर भी रहते हैं तैयार; ट्रैवल हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में खुलासा

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Aug 09, 2026 07:53 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 07:53 pm IST

ट्रैवल हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में बताया गया कि 96 प्रतिशत भारतीय परेशानी आने पर यात्रा को रद्द करने के बजाय उसमें बदलाव करने को तैयार रहते हैं। वे यात्रा को पर्सनल डेवलपमेंट के लिए जरूरी मानते हैं।

Travel Happiness Index- India TV Hindi
परेशानी आने पर यात्रा रद्द करने के बजाय उसमें बदलाव को तैयार रहते 96% भारतीय: रिपोर्ट। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

भारत के लगभग 96 फीसदी यात्री किसी भी परेशानी या परिवर्तन की स्थिति में अपना सफर रद्द करने के बजाय उसमें बदलाव करने के लिए तैयार हो जाते हैं, जो यात्रा के लिए उनके मजबूत और लचीले रवैये को दिखाता है। बता दें कि ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी बुकिंग डॉट कॉम की एक नई रिपोर्ट में यह इंटरेस्टिंग आंकड़े सामने आए हैं। 10 एशिया-प्रशांत देशों के 10 हजार से ज्यादा यात्रियों पर किए गए सर्वे पर बेस्ड पहली 'ट्रैवल हैप्पीनेस इंडेक्स' रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों के लिए सफर अब भी खुशी और बेहतर जिंदगी का एक बड़ा जरिया है।

अपनी यात्रा में बदलाव करने को 96 फीसदी लोग हो जाते हैं राजी

Travel Happiness Index रिपोर्ट में कहा गया, '96 फीसदी लोगों ने कहा कि जब सफर में कोई परेशानी आएगी तो वे यात्रा को रद्द करने की जगह अपने प्लान में बदलाव करना पसंद करेंगे।' रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग अपनी प्लान में बदलाव करना चाहेंगे, उनमें से 28 फीसदी लोग किसी दूसरी जगह पर जाने का ऑप्शन चुनेंगे, 19 प्रतिशत अपने सफर को आगे के लिए टाल देंगे और अन्य 19 फीसदी लोग यात्रा की टाइमिंग या अवधि को बदल देंगे।

90% लोगों का मूड अच्छा कर देती है यात्रा की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, 99 फीसदी भारतीय यात्री, यात्रा को सकारात्मक भावनाओं से जोड़ते हैं, जबकि 90 फीसदी लोगों का मानना है कि आने वाली यात्रा की उम्मीद ही उनका मूड बेहतर कर देती है। लगभग 82 प्रतिशत लोग कहते हैं कि यात्रा करना उनकी खुशी और बेहतर जिंदगी के लिए जरूरी है।

पर्सनल डेवलपमेंट के लिए यात्रा को अहम मान रहे लोग

बुकिंग डॉट कॉम के साउथ एशिया चीफ संतोष कुमार ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'यात्रा अब सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा रेस्ट पाने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह बेहतर जिंदगी, रिश्तों और पर्सनल डेवलपमेंट में एक इन्वेस्टमेंट बनती जा रही है।'

सर्वे में एशिया-प्रशांत के 10 हजार लोगों से की गई बात

यह बात विशेष तौर पर उत्साहित करने वाली है कि अनिश्चितता के वक्त में अपना प्लान खत्म करने की जगह ज्यादातर लोग उनमें बदलाव कर सफर का पूरा आनंद लेने का ऑप्शन चुन रहे हैं। गौरतलब है कि बुकिंग डॉट कॉम ने 10 एशिया-प्रशांत देशों में 21 साल और उससे ज्यादा उम्र के 10 हजार 136 लोगों के बीच यह सर्वे कराया। यह ऑनलाइन सर्वे मई 2026 में किया गया था, जिसमें भारत के 1 हजार 15 लोगों ने भाग लिया था। और अगर आप अगस्त में घूमना चाहते हैं तो उत्तराखंड से लेकर केरल तक के कई बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन घूम सकते हैं। यहां आपका अनुभव शानदार रहेगा।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- सफर सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान, ये पॉइंट्स न करें नजरअंदाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत