1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अगस्त में घूम आएं भारत के ये बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन, मिलेगा शानदार अनुभव

अगस्त में घूम आएं भारत के ये बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन, मिलेगा शानदार अनुभव

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 26, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 05:49 pm IST

चलिए जानते हैं अगस्त महीने में घूमने के लिए भारत के कुछ बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं।

अगस्त में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें,- India TV Hindi
अगस्त में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहें Image Source : UNSPLASH

अगर आप भी अगस्त महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं। अगस्त महीने में इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। चाइये जानते हैं आप इस महीने में किन जगहों पर जा सकते हैं?

अगस्त में घूम आएं भारत के ये ट्रैवल डेस्टिनेशन

  • चमोली: भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित 'वैली ऑफ़ फ़्लावर्स' यानी फूलों की घाटी की खूबसूरती अगस्त महीने में देखते ही बनती है। इस महीने में यह जगह कई तरह के पहाड़ी फूलों से रंग-बिरंगी हो जाती है। अगस्त का महीना यह जगह घूमने के लिए सबसे बेस्ट है।

  • इगतपुरी: महाराष्ट्र की सह्याद्रि पहाड़ियों में बसा इगतपुरी अगस्त के महीने में सबसे खूबसूरत दिखता है। मानसून की बारिश से भरने वाले झरने, आनंद लेने के लिए शानदार जगहें बनाते हैं। अगस्त में जब आप इस हिल स्टेशन के रास्तों पर घूमते हैं, तो कलसुबाई पीक जैसी जगहों से धुंध भरे नज़ारे सुकून भरा अनुभव देता है।

  • चेरापूंजी: अगस्त के महीने में चेरापूंजी जाने पर आपको अनोखा अनुभव मिल सकता है। घने काले बादलों और धुंध के कारण यहां का मौसम जादुई और मनमोहक हो जाता है। इस समय यहां का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रहता है, और भारी बारिश की वजह से चारों तरफ हरियाल छायी रहती है। 

  • मुन्नार: केरल के इडुक्की जिले में स्थित मुन्नार की खूबसूरती अगस्त के मौसम में देखते ही बनती है। वेस्टर्न घाट में फैले मुन्नार के चाय के बागन अगस्त की बारिश में भीगकर एक जादुई रूप ले लेते हैं। ठंडी और धुंध के बीच, ट्रेकिंग करने वाले और प्रकृति प्रेमी इस हिल स्टेशन के हरे-भरे रास्तों और शांत सुंदरता में सुकून पाते हैं।

  • गोवा: अगस्त के महीने में गोवा का मानसून अपने पीक पर होता है। इस दौरान यहां चारों तरफ हरियाली और धुंध नज़र आता है। दूधसागर झरना मानसून की पूरी ताकत के साथ बहता है और देखने लायक नज़ारा बन जाता है। इस दौरान तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच रहता है, और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल