1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक समाचार पत्रिका के खिलाफ अदालत पहुंचे अजीत डोभाल के बेटे, मानहानि का आरोप लगाया

एक समाचार पत्रिका के खिलाफ अदालत पहुंचे अजीत डोभाल के बेटे, मानहानि का आरोप लगाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 04:16 pm IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने सोमवार को कथित रूप से मानहानिपूर्ण लेख प्रकाशित करने पर एक समाचार पत्रिका के खिलाफ फौजदारी मानहानि शिकायत दायर की।

Ajit Doval's son Vivek Doval files criminal defamation case- India TV Hindi
Ajit Doval's son Vivek Doval files criminal defamation case

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने सोमवार को कथित रूप से मानहानिपूर्ण लेख प्रकाशित करने पर एक समाचार पत्रिका के खिलाफ फौजदारी मानहानि शिकायत दायर की। विवेक ने इस मामले में कांग्रेसी नेता जयराम रमेश के खिलाफ भी अभियोजन का अनुरोध किया है। 

Related Stories

लेख में दावा किया गया कि विवेक एक विदेशी फंड फर्म चला रहे हैं जिसके प्रमोटरों की संदिग्ध पृष्ठभूमि रही है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल मंगलवार को इस मामले में सुनवाई कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत