1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अलकायदा की आहट, पुलिस के शिकंजे में AQIS का नया आतंकी

दिल्ली में अलकायदा की आहट, पुलिस के शिकंजे में AQIS का नया आतंकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 08:35 pm IST

नई दिल्ली: अल-कायदा की कमर तोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने दिल्ली से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर हरियाणा के नूह से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार

al qaeda terrorist- India TV Hindi
al qaeda terrorist

नई दिल्ली: अल-कायदा की कमर तोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने दिल्ली से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर हरियाणा के नूह से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल का दावा है कि अब्दुल शमी नाम के इस आतंकी को अल-कायदा के कमांडर ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप रखी थी लेकिन ये साजिश कामयाब हो पाती। इससे पहले ही शमी स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ गया।

पिछले 2 महीने में स्पेशल सेल की ये पांचवीं बड़ी कामयाबी है। स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा ये संदिग्ध आतंकी AQIS यानी अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के लिए काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान पता चला है कि अब्दुल की ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई थी और भारत में बड़े हमले की जिम्मेदारी दी गई थी।

अल-कायदा का नया टेरर रूट वाया दुबई

अब तक हुए खुलासे के मुताबिक अब्दुल 2 साल पहले अलकायदा से जुड़ा था। 1 जनवरी 2014 को ये ट्रेनिंग के लिए सरहद पार गया था। पाकिस्तान जाने के लिए अब्दुल शमी सबसे पहले दुबई गया, दुबई से कराची, फिर कराची से मानसेरा गया। मानसेरा में ही अल-कायदा के कैंप में ट्रेनिंग हुई।

अल-कायदा ने अब्दुल शमी को किसी भी हालात से निपटने की ट्रेनिंग दी थी। हथियार चलाना भी सिखाया गया। ट्रेनिंग के  करीब एक साल बाद 1 फरवरी 2015 को ये हिंदुस्तान वापस आया और तब से छिपकर अल-कायदा के लिए काम कर रहा था।

हिंदुस्तान का 'आतंकी'.. पाकिस्तान में ट्रेनिंग

अब्दुल शमी मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। 32 वर्षीय इस संदिग्ध आतंकी ने इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर रखी है लेकिन अभी इसके पास कोई नौकरी नहीं थी। फिलहाल शमी AQIS के कमांडर अब्दुल रहमान के इशारे पर काम कर रहा था।

2 महिने में 5 गिरफ्तारी

पिछले 2 महीने में अल-कायदा से जुड़े ये पांचवें संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी है। इससे पहले स्पेशल सेल ने देश के अलग-अलग इलाकों से 4 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा था। अब तक अल-कायदा का इंडिया चीफ मोहम्मद आसिफ, कमांडर अब्दुल रहमान, फाइनेंसर जफर मसूद और स्लीपर सेल से जुड़ा मौलाना अंजर शाह स्लीपर सेल के हत्थे चढ़ चुके हैं।

हिंदुस्तान में टूट गया अल-कायदा का 'चक्रव्यूह' ?

भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा का गठन सितंबर 2014 में हुआ था। AQIS बनने के बाद से ही अल-कायदा की नजर हिंदुस्तान पर थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल AQIS की कमर तोड़ने में जुटी हुई है और अब तक 5 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत