1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट और गलतियों पर मांगी माफी, पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा हुआ है बवाल

मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट और गलतियों पर मांगी माफी, पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा हुआ है बवाल

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 05, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 05:34 pm IST

मेटा के मालिक जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर गलती मानते हुए माफी मांगी है। बता दें कि इससे पहले मेटा के अधिकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। मेटा को माफी मांगने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।

meta ceo mark zukerberg apologized- India TV Hindi
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी। Image Source : ANI

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने CSAM कंटेंट, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफार्म को चलाने में हुए गलतियों/Errors के लिए माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने मेटा को साफ तौर पर बता दिया है कि वे 'इंटरमीडियरी' (मध्यस्थ) की परिभाषा के दायरे में नहीं आते हैं। वे खुद तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिलेगा। इसलिए, IT एक्ट के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' (सुरक्षा) की सुविधा उन पर लागू नहीं होती। मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए काफी पैसे दिए गए थे। उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी और अफसोस जताया है।

मेटा को दिया गया था 3 दिन का अल्टीमेटम

सूत्रों को हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण सामग्री, डीपफेक सामग्री और प्लेटफॉर्म के संचालन में आई खामियों पर माफी मांगी है। संसद की एक स्थायी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था। इसके अलावा संसदीय स्थायी समिति ने उन इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन की मांग की थी जिन पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक मौजूद होती हैं।

PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद मचा था बवाल

आपको बता दें कि बुधवार को मेटा की ग्लोबल टीम ने बुधवार को IT मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक को लेकर युवाओं को संबोधित करते हुए पोस्ट किए गए वीडियो संदेश को फेसबुक से हटाने की घटना के बाद काफी विवाद देखने को मिला था। केंद्र सरकार ने कंपनी के अधिकारियों को तलब भी किया था। मेटा और सरकार के अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में महत्वपूर्ण पोस्ट पर की गई गलत कार्रवाई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (CSAM) पर प्रभावी रोक में गलती और अन्य नियामकीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

कैसे हटा था पीएम मोदी का वीडियो?

दरअसल, नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर काफी प्रदर्शन देखने को मिला था। ऐसे में पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और पेपर लीक के मामलों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और ये 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बन गया। हालांकि, फेसबुक ने पीएम मोदी के इस वीडियो को हटा दिया जिसके बाद काफी विवाद हुआ। विवाद के बाद मेटा के प्रवक्ता ने कहा, "वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है।"

ये भी पढ़ें- 'PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग, वरना...', संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम; वीडियो हटाए जाने का है मुद्दा

Meta India के हेड के खिलाफ केस दर्ज, PM मोदी से जुड़े कई मॉर्फ और आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के मामले में एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत