1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown में शराब घर तक पहुंचाने की सेवा नहीं होगी: महाराष्ट्र सरकार

Lockdown में शराब घर तक पहुंचाने की सेवा नहीं होगी: महाराष्ट्र सरकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 10:50 pm IST

महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं को शराब की ऑनलाइन बिक्री करने और इसे घरों तक पहुंचाने की इजाजत नहीं दी है

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मुंबई: महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं को शराब की ऑनलाइन बिक्री करने और इसे घरों तक पहुंचाने की इजाजत नहीं दी है तथा जनता को इस तरह के वादे करने वाले भ्रामक विज्ञापनों के फेर में नहीं पड़ना चाहिए।

विभाग ने कहा कि शराब होम डिलिवरी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरें फर्जी हैं और ये लोगों को ठगने की चाल है। बयान में लोगों से कहा गया कि वे अवैध शराब कारोबार के बारे में 18008333333 नंबर पर जानकारी दें।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत