1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इनकम टैक्स अधिकारियों की मनमर्जी खत्म, ऑनलाइन जारी होंगे आयकर नोटिस

इनकम टैक्स अधिकारियों की मनमर्जी खत्म, ऑनलाइन जारी होंगे आयकर नोटिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 07:40 pm IST

आयकर अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहली अक्तूबर से आयकर विभाग की तरफ से जारी होने वाले नोटिस, समन और आदेश अब एक सेंट्रेलाइज कंप्यूटर के जरिए जारी होंगे

All notices, summons and orders from Income Tax authorities shall be issued through a centralized co- India TV Hindi
All notices, summons and orders from Income Tax authorities shall be issued through a centralized computer says Nirmala Sitharaman Image Source : PTI

नई दिल्ली। इनकम टैक्स अधिकारियों की तरफ आने वाले आयकर नोटिस अब ऑनलाइन जारी होंगे। आयकर अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहली अक्तूबर से आयकर विभाग की तरफ से जारी होने वाले नोटिस, समन और आदेश अब एक सेंट्रेलाइज कंप्यूटर के जरिए जारी होंगे। यानि आयकर अधिकारी अब मनमर्जी से किसी को भी नोटिस या समन जारी नहीं कर सकेंगे, अगर नोटिस या समन जारी होता है तो उसकी जानकारी सभी के पास होगी।

All notices, summons and orders from IT authorities shall be issued through a centralized computer
Image Source : INDIA TVAll notices, summons and orders from Income Tax authorities shall be issued through a centralized computer says Nirmala Sitharaman

शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस वार्ता करके यह जानकारी दी, वित्त मंत्री ने कहा कि आयकर अधिकारी या आयकर विभाग की तरफ से अगर कोई नोटिस, समन या आदेश अगर बिना सेंट्रेलाइज कंप्यूटर के जारी होता है तो वह मान्य नहीं होगा। इतना ही नहीं, अभीतक आयकर विभाग या आयकर अधिकारी की तरफ से जो समन, नोटिस या आदेश जारी किए गए हैं वह सभी पहली अक्तूबर से दोबारा ऑनलाइन जारी होंगे।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सिर्फ आयकर विभाग के नोटिस ऑनलाइन ही जारी नहीं होंगे, बल्कि उनका निपटारा भी 3 महीने में करना होगा, यानि आयकर अधिकारी लंबे समय तक नोटिस को नहीं लटका सकता। सरकार ने उद्योग जगत में आयकर विभाग और आयकर अधिकारियों के डर को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत