1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Official: इलाहाबाद का नाम बदलकर हुआ प्रयागराज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Official: इलाहाबाद का नाम बदलकर हुआ प्रयागराज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2018 09:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की अधिसूचना की जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि जिले के समस्त कार्यालयों के सभी क्रियाकलापों में जिला इलाहाबाद के स्थान पर जिला प्रयागराज प्रयोग किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Official: इलाहाबाद का नाम बदलकर हुआ प्रयागराज, सरकार ने जारी की अधिसूचना- India TV Hindi
Official: इलाहाबाद का नाम बदलकर हुआ प्रयागराज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने की अधिसूचना की जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि जिले के समस्त कार्यालयों के सभी क्रियाकलापों में जिला इलाहाबाद के स्थान पर जिला प्रयागराज प्रयोग किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

Related Stories

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी ज्ञापन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग-5 अधिसूचना संख्या 1574/1-5-2018-72/2017 के माध्यम से 18 अक्तूबर, 2018 को राज्यपाल राम नाईक ने जिला इलाहाबाद का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज कर दिया।

यह भी निर्देशित किया गया है कि इस अधिसूचना की किसी बात का प्रभाव किसी विधि न्यायालय में पहले से प्रारंभ या विचाराधीन किसी विधिक कार्यवाही पर नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद प्रवास के दौरान एक बैठक में अखाड़ा परिषद के सदस्यों और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री से कुंभ मेले से पहले जिले का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज करने की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत