नई दिल्ली: बीएस बस्सी के रिटायमेंट की खबरों के बीच बड़ी खबर आई है कि तिहाड़ जेल के डीजी आलोक वर्मा दिल्ली पुलिस की कमान संभाल सकते हैं। आपको बता दें बीएस बस्सी 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं जिनकी जगह 1979 बैच के सीनियर आपीएस आलोक वर्मा नए पुलिस कमिश्नर होंगे। जानकारी यह भी है कि बस्सी सूचना आयुक्त का पद संभाल सकते हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल के मौजूद डीजी आलोक वर्मा नए दिल्ली पुलिस कमिश्नर होंगे। वर्मा कारागर से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुधारने के लिए चर्चा में रहे हैं। आलोक वर्मा साल 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप मामले में भी चर्चा में रहे हैं। दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बनने वाले दावेदारों में वर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा था।