1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्‍मू से यात्रियों का पहला जत्‍था बेस कैंप के लिए हुआ रवाना

अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्‍मू से यात्रियों का पहला जत्‍था बेस कैंप के लिए हुआ रवाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2019 06:50 am IST,  Updated : Jun 30, 2019 10:34 am IST

रविवार तड़के जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को बेस कैंप के लिए रवाना किया।

amarnath yatra- India TV Hindi
amarnath yatra

करीब डेढ़ महीने चलने वाली अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। रविवार तड़के जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के पहले जत्‍थे को बेस कैंप के लिए रवाना किया। इसी के साथ पवित्र अमरनाथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। यह यात्रा आज से शुरू होकर 15 अगस्‍त तक चलेगी। 

आपको बता दें कि आतंकी खतरे को देखते हुए इस बार पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। खुद गृहमंत्री अमित शाह भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जमीन ही नहीं आसमान से भी नजर रखी जा रही है। 

डर का नाम नहीं जबर्दस्‍त उत्‍साह में श्रद्धालु 

बाबा बर्फानी के दर्शन की चाहत में हजारों की संख्या लोग जम्मू बेस कैंप पर हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें किसी खतरे का डर नहीं है। 

सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम 

यात्रियों ने कहा कि उन्हें भगवान शिव और सेना पर पूरा भरोसा है। यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी है और हर आने जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत