1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया खास तोहफा, अब दर्शन करना होगा और भी आसान

अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने दिया खास तोहफा, अब दर्शन करना होगा और भी आसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 19, 2019 10:31 am IST,  Updated : Jun 19, 2019 10:32 am IST

भारतीय रेलवे ने अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को स्पेशल तोहफा दिया। जी हां रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जो कि दिल्ली से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 1 जुलाई से होगी।

Amarnath yatra- India TV Hindi
Amarnath yatra Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरु होने वाली है। जिसके साथ ही इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की पूरी कोशिश में लगे हुए है। इसी बीच भारतीय रेलवे ने अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को स्पेशल तोहफा दिया। जी हां रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जो कि दिल्ली से चलेगी। इसकी शुरुआत भी 1 जुलाई से होगी।

आपको बता दें यह ट्रेन सप्ताह में 2 बार आनंद बिहार से उधमपुर तक चलेगी। ट्रेन  संख्या 04401 15 अगस्त के बीच हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

इसके साथ ही 04402 संख्या वाली ट्रेन उधमपुर से 2 जुलाई से 16 अगस्त तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। ये ट्रेनें गाजियाबाद, मेरठ सिटी जंक्शन, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर रुकेगी। ये दोनों ट्रेनें कुछ 28 फेरे लेंगी। इन ट्रेनों में स्लीपिंग और जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे ने सूचना भी जारी की है कि रेल टिकट काउंटर या अधिकृत रेल एजेंट से ही खरीदें।

ये भी पढ़ें-

सिर्फ इतने हजार में मिल रहा है माता वैष्‍णो देवी के दर्शन करने का मौका, जानें पूरी डीटेल्‍स

इतने रुपए में कश्मीर की वादियों में बिताएं पूरे 6 दिन, IRCTC लाया आपके लिए खास टूर पैकेज

भारत में ही पैराग्लाइडिंग का उठाना है तो जरुर जाए इन जगहों पर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल