1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत में ही पैराग्लाइडिंग का उठाना है तो जरुर जाए इन जगहों पर

भारत में ही पैराग्लाइडिंग का उठाना है तो जरुर जाए इन जगहों पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2019 06:01 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 06:01 pm IST

पैराग्लाइडिंग। बादलों की दुनिया में एक अपनी अलग ही राइड। लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम आती है कि आखिर कहा जाएं जहां पर आप खूब पैराग्लाइडिंग का मजा ले सके। तो इसमें हम आपकी मदद कर देते है।

paragliding - India TV Hindi
paragliding

नई दिल्ली: अक्सर हम कुछ नया सोचते और करते रहते है। अब वीकेंड में कही जाने की बात हो तो हमेशा ऐसा करने की सोचते है जो कि थ्रिलिंग हो। जैसे कि पैराग्लाइडिंग। बादलों की दुनिया में एक अपनी अलग ही राइड। लेकिन सबसे बड़ी प्रॉब्लम आती है कि आखिर कहा जाएं जहां पर आप खूब पैराग्लाइडिंग का मजा ले सके। तो इसमें हम आपकी मदद कर देते है।

पावना

जी हां महाराष्ट्र का पावना। जहां पर आप भी पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते है। यहां पर आप नंबर से लेकर मार्च के बीच किसी भी समय जा सकते है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग के साथ आसप-पास की जगहों पर घूम बी सकते हैं।

बीर बिलिंग
कांगड़ा में बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग है। यह धर्मशाला और मनाली के काफी नजदीक है। जहां पर आप पूरे 30 मिनट तक आसमान में रहकर हवाओं से हात कर सकते है। यहां पर आप मार्च से लेकर जून माह के बीच जा सकते हैं। आप यहां पैराग्लाइडिंग के द्वारा प्रकृति को सबसे करीब पाएंगे।

सिक्किम
यह शहर पैराग्लाइडिंग का हब माना जाता है। यहां पर आपको कई जगहों पर पैराग्लाइडिंग कराते हुए मिल जाएगे। आप अपने अनुसार और अपने बजट के हिसाब से चुन सकते है।

कुंजापुरी
कुंजापुरी उत्तराखंड में शिवालिकों के करीब स्थित है। यहां पर जब आप पैराग्लाइडिंग करेंगे तो आपको बंदरपंच, गंगोत्री और अन्य चोटियां बी आराम से देख सकेंगे। यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए आपको कुछ लॉन्चिंग साइट भी मिल जाएंगी। वैसे तो कुंजापुरी में पैराग्लाइडिंग बारह महीने की जा सकती है, लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में यहां आते हैं तो आपको एक अलग ही यादगार नजारा देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें-

गर्मियों में पहाड़ों की भीड़ से उकता गए हैं तो यहां घूमने जाएं, IRCTC दे रहा शानदार ऑफर

दिल्ली में गर्मी के कारण है 'रेड अलर्ट', तो घूम आएं रोहतांग दर्रा के नजदीक इन 5 जगहों पर

दिल्ली की भीषण गर्मी में चाहिए बर्फ का मजा तो यहां जाइए, इतनी ठंड है कि जम जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल