1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कैप्टन' और सिद्धू के बीच 'रेफरी' बनीं सोनिया गांधी, अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात

'कैप्टन' और सिद्धू के बीच 'रेफरी' बनीं सोनिया गांधी, अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2021 06:04 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 06:04 pm IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

'कैप्टन' और सिद्धू के बीच 'रेफरी' बनीं सोनिया गांधी, अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात- India TV Hindi
'कैप्टन' और सिद्धू के बीच 'रेफरी' बनीं सोनिया गांधी, अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और अमरिंदर की मुलाकात के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस में कलह को दूर करने के फार्मूले पर चर्चा हुई है। 

इससे पहले, पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गत बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों में कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को पार्टी में सम्मानजनक स्थान की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया था।

हाल के दिनों में सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते। हाल के कुछ सप्ताह में सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बिजली सहित विभिन्न मुद्दों पर मोर्चा खोल रखा है। 

सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए। ऐसे में सिद्धू और अमरिंदर के बीच की कलह पार्टी आलाकमान को काफी परेशान क रही है।

मंगलवार को अमरिंदर सिंह के सोनिया गांधी से मिलने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि, इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत