1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ के लिए 47 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए 47 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2015 11:36 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 11:40 am IST

जम्मू: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 47 श्रद्धालुओं का जत्था आज दक्षिण कश्मीर की हिमालय श्रृंखला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। अब तक 3,41,983 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव

अमरनाथ के लिए 47...- India TV Hindi
अमरनाथ के लिए 47 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

जम्मू: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 47 श्रद्धालुओं का जत्था आज दक्षिण कश्मीर की हिमालय श्रृंखला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। अब तक 3,41,983 श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस जत्थे में 48 पुरूष, आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है । श्रद्धालुओं का यह जत्था एक बस के जरिए भगवती नगर आधार शिविर से यहां से सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुए श्रद्धालु आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे।

आज के इस जत्थे के साथ जम्मू आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए कम से कम 48,099 श्रद्धालु अब तक रवाना हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत