1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रूकी

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रूकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2015 03:19 pm IST,  Updated : Jul 12, 2015 03:19 pm IST

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार को खराब मौसम के कारण रोक दी गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण उधमपुर जिले के गंगरू स्थित

खराब मौसम के कारण...- India TV Hindi
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रूकी

जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा रविवार को खराब मौसम के कारण रोक दी गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण उधमपुर जिले के गंगरू स्थित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरूद्ध हो जाने के कारण कश्मीर घाटी की तरफ जाने की इजाजत किसी यात्री को नहीं दी गई है।"

जम्मू क्षेत्र तथा घाटी में रविवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से अधिकांश नदियों तथा इनकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

उत्तरी कश्मीर के बलटल तथा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम स्थित आधार शिविर से यात्रा रोक दी गई है।

एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को श्रीनगर में बताया, "मौसम में सुधार तक किसी भी यात्री को आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

अब तक 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। अमरनाथ गुफा समुद्र से 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। 

यात्रा की शुरुआत दो जुलाई को हुई है, जिसका समापन 29 अगस्त को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत