श्रीनगर: कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बालटाल आधार शिविर के निकट बादल फटने से कम से दो बच्चों की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने आज कहा, दोनों बच्चों के शव आज तड़के मिले जिनमें एक शव 13 वर्षीय एक लड़की का है जबकि दूसरा शव 12 वर्षीय लड़के का है।इस दौरान कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं और 11 अन्य लापता है। बादल फटने की घटना कल रात को हुई बताई जा रही है।
प्रशासन के अनुसार बालटाल आधार शिविर के निकट बादल फट गया और पानी वहां तंबुओं में घुस आया। कुछ अन्य तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।