1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह को AIIMS में भर्ती किया गया, हाल ही में कोरोना से हुए हैं ठीक

गृह मंत्री अमित शाह को AIIMS में भर्ती किया गया, हाल ही में कोरोना से हुए हैं ठीक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 10:34 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 11:18 am IST

Amit Shah Admitted AIIMS | गृह मंत्री अमित शाह को AIIMS में भर्ती किया गया, हाल ही में कोरोना से हुए हैं ठीक

Amit Shah, Admitted AIIMS, home minister Amit shah, Amit shah corona report, Amit shah admitted Aiim- India TV Hindi
गृह मंत्री अमित शाह को AIIMS में भर्ती किया गया, हाल ही में कोरोना से हुए हैं ठीक Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। अमित शाह हाल ही में कोरोना से ठीक होकर लौटे हैं। उनका कोरोना का उपचार गुरुग्राम में स्थित मेदांत अस्पताल में किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह को सांस की तकलीफ बताई जा रही है और उनका उपचार एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।

एम्स की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह को पोस्ट कोविड केयर के लिए AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया है। वह कम्फर्टेबल हैं और अस्पताल से अपना काम कर रहे हैं। 

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आयी थी और इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। अमित शाह ने बताया था कि अगले कुछ दिनों तक वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था, ‘‘आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मुझे और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं अभी कुछ और दिनों तक घर में पृथक-वास में रहूंगा।’’कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत