1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, जनता से शांति की अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, जनता से शांति की अपील

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 12:55 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और देश के सभी समुदायों और धर्मों के लोगों से इस मौके पर शांति बनाए रखने की अपील भी की है

Amit Shah Reaction on Ayodhya verdict - India TV Hindi
Amit Shah Reaction on Ayodhya verdict  Image Source : AMIT SHAH TWITTER

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और देश के सभी समुदायों और धर्मों के लोगों से इस मौके पर शांति बनाए रखने की अपील भी की है। अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का भी अभिनंदन किया है और कहा है कि यह एतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। अमित शाह ने अपने ट्वीट संदेश के जरिए यह प्रतिक्रिया दी है। 

अपने ट्वीट में अमित शाह ने लिखा ''श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का मैं स्वागत करता हूँ। मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूँ कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। मैं भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करता हूँ।''

अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट में लिखा ''श्री राम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत; सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत