1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2019 आम चुनाव में नॉर्थ ईस्ट की 25 में से 21 सीटें जीतने का लक्ष्य- अमित शाह

2019 आम चुनाव में नॉर्थ ईस्ट की 25 में से 21 सीटें जीतने का लक्ष्य- अमित शाह

 Edited By: Laxmi Poddar
 Published : Mar 24, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 03:30 pm IST

2014 आम चुनाव में पार्टी ने इन 25 सीटों में से सिर्फ 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...- India TV Hindi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह। Image Source : PTI

गुवाहाटी: बीजेपी धीरे धीरे नॉर्थ ईस्ट में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने की योजना मना रही है। आगले साल होने जा रहे हैं आम चुनाव में पार्टी को उत्तर भारत से जो नुकसान हो सकता है उसकी भरपाई नॉर्थ ईस्ट से करने की योजना है। खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी ने अगले साल होने वाले आम चुनाव में 25 में से 21 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है।  भाजपा के बूथ इकाई प्रमुखों की एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कार्य करने के लिये कहा।

  रैली में शाह ने कहा, ‘‘ वर्ष 2019 के चुनाव के लिये मैं लक्ष्य तय करना चाहता हूं। पूर्वोत्तर की 25 सीटों में से हम 21 से अधिक सीटों पर जीतना चाहते हैं।’’ शाह ने कहा, ‘‘ मिजोरम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में एनईडीए( नॉर्थ- ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) घटकों का शासन है। इसलिए आप सभी को इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने क्षेत्र से आठ सीटें जीती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करने के लिये भाजपा को पूर्वोत्तर से अधिक से अधिक सीटें जीतने की आवश्यकता है ताकि क्षेत्र में विकास के कार्यों को जारी रखा जाये।  पार्टी प्रमुख ने असम इकाई से यह भी कहा कि वह नेटवर्क का विस्तार करे और‘‘ पन्ना प्रमुख’’ या मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने का प्रभारी नियुक्त करे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत