1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब के नवांशहर के पास लड़ाकू विमान MiG-29 क्रैश, IAF ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया आदेश

पंजाब के नवांशहर के पास लड़ाकू विमान MiG-29 क्रैश, IAF ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 12:01 pm IST,  Updated : May 08, 2020 05:26 pm IST

पंजाब के नवांशहर में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकु विमान क्रैश हो गया।

Punjab an Indian Air Force Fighter Aircraft Has Crashed in Hoshiarpur: Pilot Ejects Safely भारतीय वा- India TV Hindi
An Indian Air Force fighter aircraft has crashed in Punjab

नई दिल्ली। पंजाब के नवांशहर में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकु विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि रोजाना प्रैक्टिस के तहत मिग-29 ने सुबह 10.30 बजे जालंधर के आदमपुर एयरबेस स्टेशन से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ देर बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है। 

भारतीय वायु सेना ने हादसे को लेकर बताया कि जालंधर के पास वायु सेना के बेस से ट्रेनिंग मिशन पर गया एक मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में तकनीकी खराबी आ गई और पायलट विमान को नियंत्रित नहीं कर सका और सुरक्षित बाहर निकल गया। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। विमान के क्रैश होने से खेतों में आग लग गई। अभी मौके पर वायुसेना, पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। हादसा का सही कारण क्या रहा, इसके बारे में विशेषज्ञ टीम के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।  बता दें कि भारतीय वायुसेना में  मिग 29 'फ्लाइंग कॉफिन' के नाम से बदनाम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत