1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल से लौटे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के 47 पर्यटक

नेपाल से लौटे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के 47 पर्यटक

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 07:29 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 07:29 pm IST

हैदराबाद,  नेपाल यात्रा पर गए तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 47 पर्यटक और श्रद्धालु भूकंप के बाद अपने देश वापस लौट आए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शनिवार रात से

नेपाल से लौटे...- India TV Hindi
नेपाल से लौटे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के 47 पर्यटक

हैदराबाद,  नेपाल यात्रा पर गए तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के 47 पर्यटक और श्रद्धालु भूकंप के बाद अपने देश वापस लौट आए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शनिवार रात से नेपाल से निकाले गए भारतीयों में 28 नागरिक हैदराबाद और 19 विजयवाड़ा से हैं। 

नेपाल से बचाए गए नागरिक दिल्ली पहुंच चुके हैं और रविवार शाम तक हैदराबाद पहुंच जाएंगे। 

आंध्र प्रदेश के प्रवासी मामलों के मंत्री रघुनाथ रेड्डी यहां के राजीव गांधी अतंर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। 

नेपाल में दोनों राज्यों के 380 नागरिक फंसे हुए हैं जिसमें से 47 वापस लौट आए हैं। 

दोनों राज्यों की सरकारों ने कहा कि वे सभी लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं। 

आंध्रप्रदेश की सरकार ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली स्थित आंध्र भवन में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसने रविवार की रात 33 मामलों में लोगों की सहायता की। नेपाल से लाए गए तेलुगू लोगों की सहायता के लिए खाना, रहना आदि सभी इंतजाम किए गए हैं। 

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री वाई.एस. चौधरी और दिल्ली में राज्य के विशेष प्रतिनिधि के. राममोहन राव को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि तेलुगू लोगों को जल्द उनकी संबंधित गंतव्य की उड़ान में बैठाया जाए। 

आंध्रप्रदेश भवन के अधिकारी नेपाल के दूतावास और भारतीय विदेश मंत्रालय से संपंर्क बनाए हुए हैं। 

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं दिल्ली के लिए 011-23782388 और हैदराबाद के लिए 040-23456005 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत