1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: पत्थर की खदान में धमाका, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश: पत्थर की खदान में धमाका, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2018 12:01 am IST,  Updated : Aug 04, 2018 12:07 am IST

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हुआ है।

ब्लास्ट में कई लोग...- India TV Hindi
ब्लास्ट में कई लोग घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक पत्थर की खदान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हुए एक जोरदार धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई। यही नहीं, ब्लास्ट में कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की भी खबर है। विस्फोट के बाद घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद दुर्घटना स्थल पर कुछ लोगों के फंसे होने की भी आशंका है। मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

 ब्लास्ट होते ही चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। चारों ओर आग और धुएं की लपटें फैल गईं। ट्रैक्टर और ट्रक समेत वहां के शेड्स भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से जल गए। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख जताया है।  इस इस खबर की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

यह खबर रात (12.05) पर अपडेट हुई है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत