1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10373 नए केस मिले, 80 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10373 नए केस मिले, 80 मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 09:02 pm IST

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 10,373 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,49,363 हो गयी जबकि 80 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,376 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10373 नए केस मिले, 80 मरीजों की मौत- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 10373 नए केस मिले, 80 मरीजों की मौत Image Source : PTI

अमरावती: आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 10,373 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,49,363 हो गयी जबकि 80 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,376 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। 

बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 15,958 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या 16 लाख को पार कर 16,09,879 हो गयी है। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,108 हो गयी है। 

पिछले एक सप्ताह के दौरान आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 37,687 की गिरावट दर्ज की गयी है। अब केवल राज्य के चार जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 हजार से अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।