1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में Coronavirus के 67 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 1650 हुई

आंध्र प्रदेश में Coronavirus के 67 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 1650 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2020 04:23 pm IST,  Updated : May 04, 2020 04:30 pm IST

कुरनूल शहर में पहले तैनात रहे निगम आयुक्त में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी जी वीरपंडियन खुद ही पृथक-वास में चले गए हैं।

आंध्र प्रदेश में Coronavirus के 67 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 1650 हुई- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में Coronavirus के 67 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 1650 हुई Image Source : AP

अमरावती: कुरनूल शहर में पहले तैनात रहे निगम आयुक्त में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी जी वीरपंडियन खुद ही पृथक-वास में चले गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि जांच में जिलाधिकारी संक्रमित नहीं पाए गए हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए, जिनमें से 25 अकेले कुरनूल जिले से हैं।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,650 तक पहुंच गई है। राज्य में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित कुरनूल जिले में 491 मामले सामने आए हैं और अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 10,292 नमूनों की जांच का कीर्तिमान स्थापित किया है।

ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में लगातार तीन दिन से किसी कोविड-19 मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है जबकि 36 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 524 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं।

हालांकि, अब भी 1,093 मरीज वायरस की चपेट में हैं। गुंटूर और कृष्णा जिले भी वायरस हॉटस्पॉट साबित हुए हैं। गुंटूर में अब तक 338 और कृष्णा जिले में 278 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत