1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत, 18 घायल

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत, 18 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 12:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 12:30 pm IST

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शनिवार को बरातियों से भरा मिनी ट्रक एक बस से जा टकराया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद

आंध्र प्रदेश में सड़क...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत, 18 घायल

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शनिवार को बरातियों से भरा मिनी ट्रक एक बस से जा टकराया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद से 360 किलोमीटर दूर प्रकाशम जिले के वालेटिवरीपालेम मंडल के वाई.चारोलापल्लम गांव में हुई।

बरातियों से भरा मिनी ट्रक कंदूकुरू से मलकोन्डा की ओर जा रहा था, जब यह विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे बस में आग लग गई। हालांकि, बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

टक्कर के कारण दोनों वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गए।

पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत अधिक थी। इस हादसे में 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने कंदूकुरू अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत