भारत और पाकिस्तान जब भी किसी खेल में आमने-सामने होती हैं तो पूरी दुनिया की नजरें उस मुकाबले पर टिकी होती हैं। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें फैंस की नजरें उनकी भिड़ंत को लेकर टिकी हुई हैं। अब यह साफ हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यदि एशियन गेम्स 2026 में यदि मुकाबला खेला जाएगा तो वह या तो गोल्ड मेडल मैच होगा या फिर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला होगा। पुरुष इवेंट की तरह महिला इवेंट में भी इसी तरह के ड्रॉ को रखा गया है। पुरुष इवेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी, जबकि चार टीमें जिसमें अफगानिस्तान का नाम भी शामिल है उसमें तीन-तीन के दो ग्रुप हैं जिसमें टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।
सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत
एशियन गेम्स 2026 जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होगा उसमें क्रिकेट के इवेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और तीन अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसमें पहले महिलाओं के मैच होंगे तो वहीं इसके बाद पुरुष इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। मेंस इवेंट में भारत और पाकिस्तान की क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में ही भिड़ंत नहीं होगी। इसमें भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल 2 में खेलेगा और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 में है। दोनों ही टीमों को अपना क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को खेलना है। इसके बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय टीम अपना मुकाबला क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता टीम से खेलेगी, तो वहीं पाकिस्तान यदि सेमीफाइनल पहुंचता है तो वह क्वार्टर फाइनल 4 की विजेता टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। इससे साफ हो गया है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल तक एक-दूसरे का सामना नहीं करने वाली हैं। दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले एक अक्टूबर को खेले जाएंगे।
गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही होगा सामना
इस फॉर्मेट से साफ हो गया है कि भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स में सेमीफाइनल मुकाबले तक एक-दूसरे का आमना-सामना नहीं करने वाली हैं। ऐसे में यदि दोनों ही टीमें फाइनल पहुंचती हैं तो गोल्ड मेडल मैच में आमना-सामना हो सकता है। वहीं दोनों में से एक ही टीम फाइनल पहुंची तो उस स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी। जबकि यदि दोनों ही टीमें फाइनल नहीं पहुंच पाती हैं तो उस स्थिति में ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष इवेंट का गोल्ड मेडल मैच और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री