1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे में रचा इतिहास, बर्थडे पर सेंचुरी के दम पर सचिन और लैथम को छोड़ दिया पीछे

अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे में रचा इतिहास, बर्थडे पर सेंचुरी के दम पर सचिन और लैथम को छोड़ दिया पीछे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 12, 2026 10:58 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 10:58 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाड़ी सेदिकुल्लाह अटल ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में 143 रनों की शतकीय पारी अपने बर्थडे के दिन खेलकर इतिहास रच दिया है, जिसमें वह जन्मदिन पर वनडे में सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Sediqullah Atal- India TV Hindi
सेदिकुल्लाह अटल Image Source : AFP

अफगानिस्तान की टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड के दौरे पर है, जिसका चौथा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 343 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। अफगानिस्तान को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल की शतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें जादरान ने जहां 107 रन बनाए तो वहीं 25 साल के सेदिकुल्लाह अटल ने अपनी 143 रनों की पारी के दम पर वनडे में इतिहास रच दिया है, जिसमें वह अब वनडे फॉर्मेट में बर्थडे के दिन पर सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें सेदिकुल्लाह ने टॉम लैथम और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का काम किया है।

सेदिकुल्लाह अटल ने लैथम और सचिन को छोड़ा पीछे

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने इसे चौथे मुकाबले में भी जारी रखा हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में जैसे ही सेदिकुल्लाह अटल ने अपनी पारी का 141वां रन बनाया वह उसी के साथ वनडे फॉर्मेट में अपने बर्थडे के दिन सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। सेदिकुल्लाह अटल से पहले ये रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम के नाम पर था जिन्होंने 2 अप्रैल 2022 को अपने 30वें बर्थडे पर नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मुकाबले में 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 24 अप्रैल 1998 को शारजाह के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में अपने बर्थडे के दिन पर 134 रनों की शतकीय पारी खेली थी। अब सेदिकुल्लाह अटल ने इन दोनों ही प्लेयर्स को पीछे छोड़ने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अफगानिस्तान ने वनडे में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान के बीच में इस वनडे मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह 343 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। यह अफगानिस्तान का वनडे फॉर्मेट में किसी मुकाबले में अब तक का सर्वाधिक स्कोर हो गया है, जिसमें उन्होंने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ हुए वनडे मुकाबले में अपने 339 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को अफगानिस्तान ने जब अपने नाम किया था तो उसी के साथ वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई करने में भी कामयाब हो गए थे।

ये भी पढ़ें

30 साल की उम्र में इंजरी से हारा शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी, रिटायरमेंट का कर दिया ऐलान

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल