1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंकित शर्मा के परिवार को दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि

अंकित शर्मा के परिवार को दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 02:57 pm IST

दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत हुई थी, अब उनके परिवार को दिल्ली सरकार 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी।

Ankit Sharma's family to get Rs 1 crore compensation says Delhi CM Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Ankit Sharma's family to get Rs 1 crore compensation says Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत हुई थी, अब उनके परिवार को दिल्ली सरकार 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि दिए जाने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार अंकति शर्मा के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देगी। 

अंकित शर्मा के परिवार को सम्मान राशि और नौकरी दिए जाने की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ''अंकित शर्मा IB के जाँबाज़ अधिकारी थे। दंगो में उनका नृशंस तरीक़े से क़त्ल कर दिया गया। देश को उन पर नाज़ है। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि और उनके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।''

24 और 25 फरवरी के दिन दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की मौत हो गई थी। आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा को मारने का आरोप लगा है। आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया है। दिल्ली में दंगों की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 47 तक पहुंच गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत