1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरमेहर विवाद में कूदे अनुपम खेर, सरकार विरोधी ताकतों पर बोला हमला

गुरमेहर विवाद में कूदे अनुपम खेर, सरकार विरोधी ताकतों पर बोला हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2017 06:49 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 07:04 pm IST

गुरमेहर के बयान पर दंगल जारी है। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी आज गुरमेहर विवाद में कूद पड़े। उन्होंने सरकार विरोधी ताकतों पर जमकर हमला बोला।

Anupam kher- India TV Hindi
Anupam kher

नई दिल्ली: गुरमेहर के बयान पर दंगल जारी है। अब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी आज गुरमेहर विवाद में कूद पड़े। उन्होंने सरकार विरोधी ताकतों पर जमकर हमला बोला। अनुपम खेर ने कहा कि गुरमेहर पर विवाद पैदा करनेवाले लोग वही हैं जो पहले भी इस तरह के विवाद खड़े करते रहे हैं। 

उन्होंने कहा चेहरे वही हैं बस नारे बदल गए हैं। अनुपम खेर ने कहा कि यही लोग देशविरोधी नारे लगाते हैं और सरकार पर अनर्गल आरोप भी लगाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बढ़िया काम कर रहे हैं और पिछले ढाई साल में सरकार की उपलब्धियां इन लोगों के गले नहीं उतर रही है।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत