1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी का पाक दौरा पड़ोसियों से रिश्ते सुधारने की दिशा में मजबूत शुरूआत

PM मोदी का पाक दौरा पड़ोसियों से रिश्ते सुधारने की दिशा में मजबूत शुरूआत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2015 08:00 am IST,  Updated : Dec 27, 2015 08:00 am IST

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान की कल हुई अचानक यात्रा की आज सराहना करते हुए कहा कि यह पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधार की दिशा में मजबूत शुरूआत है।

anurag thakur- India TV Hindi
anurag thakur

फरीदाबाद: भाजपा की युवा इकाई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान की कल हुई अचानक यात्रा की  सराहना करते हुए कहा कि यह पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधार की दिशा में मजबूत शुरूआत है।

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद ने कहा कि इस शुरूआत के जरिए भविष्य में सकारात्मक नतीजे आएंगे और दोनों देश आतंकवाद के खतरे के खिलाफ मिलकर लड़ैंगे।

वह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ए सी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशवीर डागर भी इस मौके पर मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत