1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव: बात करते हुए फटा iPhone 6

गुड़गांव: बात करते हुए फटा iPhone 6

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2015 08:56 am IST,  Updated : Jun 24, 2015 08:56 am IST

नई दिल्ली: गुड़गांव से iPhone 6 में उस समय धमाका हो गया जब एक शक्स फोन पर बात कर रहा था। 18 जून को गुड़गांव में रहने वाले कृष्ण यादव ने iPhone 6 खरीदा था।

गुड़गांव: बात करते हुए...- India TV Hindi
गुड़गांव: बात करते हुए फटा iPhone 6

नई दिल्ली: गुड़गांव से iPhone 6 में उस समय धमाका हो गया जब एक शक्स फोन पर बात कर रहा था। 18 जून को गुड़गांव में रहने वाले कृष्ण यादव ने iPhone 6 खरीदा था।

कृष्ण यादव जब iPhone  से बात कर रहे थे तो उससे धुंआ और चिंगारी निकली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फोन नीचे फेंक दिया। नीचे फेंकते ही iPhone  में धामाका हो गया।

धमाके में कृष्ण के हाथ का अंगूठा मामूली रूप से झुलस गया। कृष्ण जब एप्पल केयर गए तो वहां उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत