1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FTII में ‘युधिष्ठिर’ की नियुक्ति को लेकर ‘महाभारत’

FTII में ‘युधिष्ठिर’ की नियुक्ति को लेकर ‘महाभारत’

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2015 11:29 am IST,  Updated : Jun 13, 2015 11:29 am IST

पुणे: भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के छात्रों ने अभिनेता गजेन्द्र चौहान को संस्थान की संचालन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त करने के खिलाफ आज अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया।  साथ ही परिषद के सदस्य

FTII  में ‘युधिष्ठिर’ की...- India TV Hindi
FTII में ‘युधिष्ठिर’ की नियुक्ति को लेकर ‘महाभारत’

पुणे: भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के छात्रों ने अभिनेता गजेन्द्र चौहान को संस्थान की संचालन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त करने के खिलाफ आज अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया। 

साथ ही परिषद के सदस्य प्रसिद्ध फिल्मकार जानू बरूआ ने भी आज कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व किसी दिग्गज व्यक्ति को करना चाहिए। 

असम के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बरूआ ने कहा, लोगों को लगता है कि आम तौर पर चीजें सही नहीं जा रही हैं। साफ तौर पर मेरी आपत्ति यह है कि मैं चाहता हूं कि सरकार गंभीरता से इस पर ध्यान दे। 

छात्रों के एक प्रतिनिधि ने पीटीआई-भाषा से कहा कि चौहान परिषद के पूर्व प्रमुखों की दृष्टि एवं कद का मुकाबला नहीं करते और सत्तासीन भाजपा के साथ उनके संबंधों को देखते हुए यह नियुक्ति राजनीतिक रंग से रंगी है। 

चौहान को लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत