1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में आरिफ मोहम्मद खान: महात्मा गांधी लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहते थे

'आप की अदालत' में आरिफ मोहम्मद खान: महात्मा गांधी लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहते थे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 11:46 pm IST

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहते थे। आरिफ मोहम्मद खान ने इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कही।

Arif Mohammad Khan In Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Arif Mohammad Khan In Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कहना है कि CAA ने पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों को नागरिकता देने के महात्मा गांधी के वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी लोगों को उत्पीड़न से बचाने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना चाहते थे। आरिफ मोहम्मद खान ने इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कही।

रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, 'महात्मा गांधी ने 7 जुलाई, 1947 को लिखा था कि यदि हिंदू और सिख पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते तो उन्हें पूरा हक है कि वे आकर भारत में रहें। यह भारत सरकार का कर्तव्य है कि वह उन्हें रोजगार, नागरिकता और अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराए जिससे वे भारत में एक अच्छी जिंदगी जी सकें।'

केरल के राज्यपाल ने यह स्वीकार किया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को बेहतर तरीके से लोगों के सामने रखा जा सकता था। उन्होंने कहा-'मैं मानता हूं हमारी कमी है, हमारी कमी है कि हम इस बात को ठीक से बता नहीं सके।'

आरिफ मोहम्मद खान ने वर्ष 2003 में गृह मामलों पर संसदीय समिति की 107वीं रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें पाकिस्तानी और बांग्लादेशी 'अल्पसंख्यक शरणार्थियों' को भारत की नगारिकता देने की सिफारिश की गई थी। इस समिति ने इन अल्पसंख्यक शरणार्थियों को राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की भी सिफारिश की थी। खान ने कहा- '2003 में ये सिफारिश कर रहे थे कि नॉन मुस्लिम्स जो बांग्लादेश से आए हुए हैं उनको सिटिजनशिप दी जानी चाहिए तब ये कहां थे?' उन्होंने कहा- 'प्रणब मुखर्जी इस समिति के चेयरमैन थे और इसमें कपिल सिब्बल, हंसराज भारद्वाज, अंबिका सोनी और मोतीलाल वोरा जैसे सदस्य थे।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत