1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरब देशों के बाद अब "मिशन ईस्ट" पर निकले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, तीन दिन की द. कोरिया यात्रा पर रवाना

अरब देशों के बाद अब "मिशन ईस्ट" पर निकले सेना प्रमुख जनरल नरवणे, तीन दिन की द. कोरिया यात्रा पर रवाना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 01:11 pm IST
Army Chief General MM Naravane on a three day visit to the...- India TV Hindi
Army Chief General MM Naravane on a three day visit to the South Korea Image Source : PTI

नयी दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे सोमवार को तीन दिन की दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर कोरियाई देश के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया भारत को सैन्य सामान और हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है। 

सेना प्रमुख करीब दो हफ्ते पहले संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय अहम यात्रा पर गए थे। उनकी यह यात्रा खाड़ी के दो प्रभावशाली देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों को दिखाती है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में जनरल नरवणे का देश के रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ से मिलने का कार्यक्रम है। जनरल नरवणे दक्षिण कोरिया के रक्षा खरीद योजना प्रशासन (डीएपीए) मंत्री से भी मिलेंगे। 

https://twitter.com/ANI/status/1343370166659268608

सेना ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख भारत-कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के तौर तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। सेना प्रमुख नरवणे गैंगवॉन प्रांत में कोरिया ' कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर ' और डेयजोन में ' एडवांस डिफेंस डेवलपमेंट ' (एडीडी) का भी दौरा करेंगे। जनरल नरवणे पिछले महीने तीन दिन की नेपाल यात्रा पर और अक्टूबर में सेना प्रमुख विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला संग म्यांमा की यात्रा पर गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत