1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुपवाडा: सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, घायल जवान ने तोड़ा दम

कुपवाडा: सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, घायल जवान ने तोड़ा दम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2015 07:17 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 09:20 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाडा क्षेत्र में सेना के जवान और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल कर्नल संतोष महादिक ने आज दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सेना के जवानों और

सेना-आतंकियों में...- India TV Hindi
सेना-आतंकियों में मुठभेड़ जारी, घायल कर्नल ने तोड़ा दम

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाडा क्षेत्र में सेना के जवान और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल कर्नल संतोष महादिक ने आज दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सेना के जवानों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ सोमवार रात से जारी है।

आपको बता दें कि भारतीय सेना को कुपवाड़ा के हाजी नाका के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस क्षेत्र में आतंकियों की खोज के लिए 13 नवंबर से ही सर्च ऑपरेशन चालू है। 10 नवंबर को आर्मी के जवानों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर भी कर दिया था। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने यह सर्च आपरेशन इसलिए चलाया था क्योंकि 30 अक्टूबर को पाकिस्तान से घुसपैठ कर आतंकियों का एक गुट भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। जानकारी के मुताबिक पिछले साल भारत में घुसपैठ की 70 कोशिशें राज्य में हो चुकी हैं।

कौन हैं आतंकी-

भारतीय सेना को बाक वन क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना में हरकत में आते ही मोर्चा संभाल लिया। जवानों ने इस इलाके को चारो तरफ से घेर लिया। घिर जाने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी और देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलीबारी शुरु हो गई। इस हमलें में अब तक पुलिस कांस्टेबल समेत चार जवान घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत