1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेक्सिको: सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, छह लोगों की मौत की पुष्टि

मेक्सिको: सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, छह लोगों की मौत की पुष्टि

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2019 10:28 am IST,  Updated : May 26, 2019 10:28 am IST

मेक्सिको के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के क्यूरेतारो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई।

helicopter- India TV Hindi
helicopter

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के क्यूरेतारो राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई। ​अधिकारियों ने बताया कि रूस निर्मित एमआई-17 परिवहन हेलीकॉप्टर ‘सेइरा गोर्डा’ नाम के चीड़ के वन में लगी आग को बुझाने के लिए पानी लेकर जा रहा था जो शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान ‘जलपान डि ला सेइरा’ शहर के करीब है। 

मेक्सिको के राष्ट्रीय वन आयोग ने शनिवार को बताया कि इस दुर्घटना में उसका एक कर्मचारी भी मारा गया जिससे दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इसमें नौसेना के पांच कर्मी मारे गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत