1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में टली बड़ी घटना, सेना ने पुल के नीचे आतंकियो द्वारा लगाया IED किया बरामद

J&K: पुलवामा में टली बड़ी घटना, सेना ने पुल के नीचे आतंकियो द्वारा लगाया IED किया बरामद

 Reported By: IANS
 Published : Aug 17, 2020 10:38 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 10:38 am IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को बरामद किया।

पुलवामा में टली बड़ी...- India TV Hindi
पुलवामा में टली बड़ी घटना, सेना ने पुल के नीचे आतंकियो द्वारा लगाया IED किया बरामद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को बरामद किया। पुलिस ने जानकारी दी कि पुलवामा के तुजान गांव के पास एक पुल के नीचे आतंकवादियों ने आईईडी लगाया था, जिसे ढूंढकर सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है।

कश्मीर में सड़कों और राजमार्गों से गुजरने वाले सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से आतंकवादी आईईडी लगाते हैं। आतंकवादियों की योजनाओं को असफल करने के लिए सुरक्षा बलों के दल स्निफर डॉग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा तलाशी करते हैं, और वाहनों से पहले सड़कों और राजमार्गों की सुरक्षा की जांच करने के लिए निकलते हैं।

सुरक्षाबलों के इन प्रशिक्षित दलों को रोड ऑपनिंग पार्टीज (ROP) कहा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत