1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनुच्छेद 35-ए: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान, अमरनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रद्द

अनुच्छेद 35-ए: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान, अमरनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रद्द

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 05, 2018 11:02 am IST,  Updated : Aug 05, 2018 11:02 am IST

अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है।

अनुच्छेद 35-ए, अलगाववादियों, अमरनाथ यात्रा- India TV Hindi
अनुच्छेद 35-ए: अलगाववादियों ने किया बंद का आह्वान, अमरनाथ यात्रा 2 दिन के लिए रद्द Image Source : पीटीआई

जम्मू (जम्मू-कश्मीर): अलगाववादियों के बंद के आह्वान के चलते प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा दो दिन के लिए रद्द करने का फैसला किया है। अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आह्वान अनुच्छेद 35-ए को समर्थन देने के लिए किया है, जो राज्य को विशेष अधिकार प्रदान करता है। पुलिस के अनुसार, यहां भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को आगे जाने नहीं दिया गया। 

उधमपुर और रामबन में विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर नहीं पहुंचे जो इन दोनों जिलों से गुजरता है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में मौजूद यात्री यात्रा को जारी रखेंगे। 

28 जून को सालाना अमरनाथ की धार्मिक यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.71 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में स्थित शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा, उस दिन श्रावण पूर्णिमा भी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत