1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहले से "काफी बेहतर" हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: अरुण जेटली

पहले से "काफी बेहतर" हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: अरुण जेटली

 Reported By: PTI
 Published : Feb 01, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 11:04 pm IST

खराब सेहत के चलते मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद है।

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: खराब सेहत के चलते मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद है।

मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहे जेटली पिछले महीने इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गई। उन्होंने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया। जेटली ने संवाददाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "मैं जल्द वापस आऊंगा। मैं पहले से बेहतर हूं। उम्मीद है जल्द भारत लौटूंगा।"

जेटली को परीक्षण के दौरान सॉफ्ट टिश्यू कैंसर होने का पता चला, जिसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। एम्स में 14 मई, 2018 को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह जेटली की पहली विदेश यात्रा है। उस समय भी गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत