1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 42 सालों तक कोमा में रहने के बाद बलात्कार पीड़ित अरुणा शानबाग की मौत

42 सालों तक कोमा में रहने के बाद बलात्कार पीड़ित अरुणा शानबाग की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2015 11:28 am IST,  Updated : May 18, 2015 11:30 am IST

नई दिल्ली: 42 साल तक कोमा में रहने वाली अरुणा शानबाग की मौत हो गई है। अरुणा शानबाग के साथ 1973 में रेप की कोशिश हुई थी। रेप में नाकाम रहने पर अस्पताल के वार्ड

42 सालों तक कोमा में...- India TV Hindi
42 सालों तक कोमा में रहने के बाद अरुणा शानबाग की मौत

नई दिल्ली: 42 साल तक कोमा में रहने वाली अरुणा शानबाग की मौत हो गई है। अरुणा शानबाग के साथ 1973 में रेप की कोशिश हुई थी। रेप में नाकाम रहने पर अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ने उन पर हमला किया था जिसके बाद से वो लगातार कोमा में थीं।

वह निमोनिया से पीड़ित थी और पिछले तीन दिन से वेंटिलेटर पर थीं। पिछले एक महीने से वह आईसीयू में भर्ती थीं। उसके बाद से उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई।

उन्हें लकवा मार गया था, साथ ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।

24 जनवरी 2011 को घटना के 27 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने अरुणा की दोस्त पिंकी बिरमानी की ओर से यूथेनेशिया के लिए दायर याचिका पर फैसला सुनाया था।

कोर्ट ने अरुणा की इच्छा मृत्यु की अर्जी मंजूर करते हुए मेडिकल पैनल गठित करने का आदेश दिया था। हालांकि 7 मार्च 2011 को कोर्ट ने अपना फैसला बदल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत