नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली द्वारा दाखिल किए गए आपराधिक मानहानि मामले में आरोपी के तौर पर समन किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली की एक अदालत ने आज जमानत प्रदान कर दी।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित दास ने केजरीवाल, आप नेताओं आशुतोष, संजय सिंह, कुमार विश्वास, राघव चड्ढा और दीपक वाजपेयी को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि की गारंटी पर जमानत दे दी। नौ मार्च को जारी किए गए समन का अनुपालन करते हुए केजरीवाल तथा अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए थे। अदालत ने अब आगे की जिरह के लिए 19 मई की तारीख तय की है।