1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी, वारिस पठान और कपिल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज

ओवैसी, वारिस पठान और कपिल मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 11:57 am IST,  Updated : Mar 13, 2020 12:00 pm IST

तेलंगाना में AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ से मुकदमें दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप लिखवाए गए हैं।

AIMIM BJP- India TV Hindi
Case registered against AIMIM leaders Asaduddin Owaisi & Waris Pathan & BJP leader Kapil Mishra. Image Source : ANI

हैदराबाद. तेलंगाना में AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ से मुकदमें दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप लिखवाए गए हैं। तीनों नेताओं के खिलाफ बालकिशन राव नामधारी नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है।

आपको बता दें कि वारिस पठान और कपिल मिश्रा पर कुछ ही दिनों पहले भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। हालांकि वारिस पठान ने अपने बयान के लिए खेद जताया था, जबकि कपिल मिश्रा का कहना था कि उन्होंने सिर्फ लोगों की समस्या के मद्देनजर जाफराबाद की सड़क खुलवाने का आग्रह किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत